सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना तथा पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

एसएसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आमजन के साथ विनम्र और शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी होनी चाहिए, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हो।

More Stories
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र