सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगरपालिका की ओर से गुरुवार (19 फरवरी 2026) को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिंदवी स्वराज के संस्थापक को भावपूर्ण नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर अजीव पाटील द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपमहापौर मार्शल लोपीस, आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.), अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे सहित नगरसेवक, नगरसेविकाएं, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आदरांजलि दी।

समारोह के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराज का जीवन चरित्र आज भी समाज को कर्तव्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के गगनभेदी नारों के साथ वातावरण को शिवमय कर दिया। जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धा, गौरव तथा उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

More Stories
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
नालासोपारा में ‘इंडो-श्रीलंका विरासत कार्यक्रम’ और भिक्खुणी संघमित्रा महाथेरी स्मृति समारोह भव्य रूप से संपन्न