सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई। हिंदू आस्था के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टिपू सुल्तान से किए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के विरोध में भाजपा ने वसई में उग्र निषेध प्रदर्शन किया। पारनाका स्थित कांग्रेस भवन के सामने आयोजित इस आंदोलन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की और सपकाळ से सार्वजनिक माफी की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, विधायक राजन नाईक और विधायक स्नेहा दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज बारोट, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील, जिला उपाध्यक्ष कपिल म्हात्रे, भाजपा गटनेता अशोक शेळके, नगरसेवक मनोज पाटील, अभय कक्कड, जितेंद्र पाटील, महेश सरवणकर, गणेश पाटील, निम्मी दोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी, युवा महामंत्री राजन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मॅथ्यू कोलासो, केतन गांधी, शहराध्यक्ष गीतांजली दरिवाला, सूर्यकांत वाघमारे, सतीश सिंह समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरव को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगरसेवक मनोज पाटील ने कहा कि सपकाळ के बयान से महाराष्ट्र की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें प्रदेश की जनता से खुले मंच पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं जिला महामंत्री मनोज बारोट ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की तुलना अस्वीकार्य है और भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर धुकटन के संरक्षित वन क्षेत्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सास की हत्या कर 13 साल से फरार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई को बड़ी सफलता