सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर धाम में सोमवार एवं मलमास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मान्यता है कि गौरी शंकर धाम में सच्चे मन से दर्शन-पूजन करने वाले भक्तों के सभी कष्ट भगवान भोलेनाथ दूर कर देते हैं। इसी आस्था के चलते हर सोमवार और शुक्रवार को यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वहीं, गौरी शंकर धाम मार्ग पर सड़क किनारे सियावती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशेष व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के प्रतिनिधि चंदन त्रिपाठी द्वारा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गमछा एवं ठंडा शरबत वितरित किया गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की और सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि सियावती मेमोरियल ट्रस्ट समय-समय पर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं जनसेवा के कार्य करता रहता है।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट