Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

खुटहन पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मु0नं0 146/26, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित मामले में एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय, जौनपुर द्वारा जारी वारंट के तहत ग्राम बुढनेपुर निवासी शिवटहल पुत्र जगरनाथ तथा गनेश पुत्र श्यामलाल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव एवं कांस्टेबल निशांत कुमार शामिल रहे।