Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

मांडवी पुलिस स्टेशन की एक बड़ी सफलता

ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

 

विरार : ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सिर्फ किसी एक राज्य में नही बढ़ रहा है बल्कि देश में ही बढ़ता जा रहा है। बता दे कि आजकल किसी भी बहाने से कभी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार जनता बन रही है लेकिन एक बात यह भी है कि पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है।ऐसा ही ऑनलाइन से धोखाधड़ी का एक मामला मांडवी पुलिस स्टेशन की हद से सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता ने GOOGLE SEARCH में HOTEL NEARBY सर्च किया, जिसके बाद 9509853187 उपलब्ध हो गया। जब नामुद नंबर पर व्हाट्सएप पर ‘हाय’ जैसा मैसेज भेजा गया तो होटल बुकिंग के लिए इस नंबर (9509853187) पर व्हाट्सएप कॉल करें नहीं तो 6367415374 पर ऑनलाइन पेमेंट भेजने को कहा। शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाइन भुगतान भेजने के बाद यह लिंक (https://maps.app.goo.gl/doJf8TqbqQbAHfG76) प्राप्त हुआ। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर व्हाट्सएप कॉन्फ्रेंस कॉल करके आरोपी ने यूपीआई भुगतान आवेदन और आईएमपीएस आवेदन के कुल 8 लेनदेन के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक के लिए 88,800/- रुपये का भुगतान किया गया, जिसमें बसवाड़ा, राजस्थान खाता नं. 044510048676 का उपयोग कर रहा था। शिकायत कर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर मांडवी पुलिस स्टेशन अपराध संख्या 144/2023 में धारा 420, 34 आई टी एक्ट अधिनियम की धारा 66 के अनुसार 22.05.2023 को मामला दर्ज किया गया।

नामुद अपराध की जांच में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उक्त अपराध अभियुक्त 1 है. लक्ष्मराज संजयसिह उम्र 22 वर्ष बताया गया जो कि गोपीनाथका गडा, तालुका – गढ़ी, जिला. बांसवाड़ा, राज्य राजस्थान (सिम प्रदाता) और 2. सुभाष प्रभुलाल मकवाना उम्र 21 वर्ष बताया गया जो कि नयातालाब, पोस्ट-पाराहेदा ,तालुका -गढ़ी, बांसवाड़ा, राज्य राजस्थान का निवासी होने की जानकारी मिली। बता दे कि मोबाइल नंबर (6367415374) के धारक की संलिप्तता के कारण दिनांक 05/08/2023 को जिला बांसवाड़ा ,राज्य राजस्थान में पुलिस टीम भेजकर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने उपरोक्त अपराध के अलावा भी कई लोगों से ठगी की है। आरोपियों ने लोगों को धोखा देने के लिए ( 1-9509853187 2-6367415374, ट्रांसफ़र यूपीआई आईडी 1) रियाउपध्याय 568@okicici 2 ) 6367415374@paytm )
मोबाइल नंबरों और PAYTM नंबरों का उपयोग किया ऐसी जानकारी पुलिस से मिली है। हालाँकि, यदि उपरोक्त नामुद मोबाइल नंबर और नामुद एमओबी जैसे बैंक खाते का उपयोग करके धोखाधड़ी के मामले में पुलिस स्टेशन में कोई अपराध/शिकायत आवेदन दायर किया गया है, अधिक जानकारी के लिए मांडवी पुलिस स्टेशन से संपर्क करना चाहिए।