‘पुलिस सतर्क मित्र’ WhatsApp Bot लॉन्च, गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई
सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। अपराध पर लगाम कसने और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी जोन पुलिस ने एक अभिनव कदम उठाया है। अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में ‘पुलिस सतर्क मित्र’ WhatsApp Bot की शुरुआत की गई है।

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी सीधे पुलिस को दे सकेंगे। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे बिना डर के लोग अपराध के खिलाफ आगे आ सकेंगे।
कैसे करें इस्तेमाल:
नागरिक WhatsApp नंबर 7839860411 पर ‘Hi’ भेजकर या QR कोड स्कैन कर सेवा से जुड़ सकते हैं। इसके बाद भाषा और अपराध की श्रेणी का चयन कर फोटो, वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट के जरिए सूचना दी जा सकती है। कार्रवाई पूरी होने पर सूचना देने वाले को स्वतः अपडेट भी मिलेगा।
किन मामलों में दे सकते हैं सूचना:
गौ-तस्करी, अवैध शराब व ड्रग्स, हथियार, जुआ-सट्टा, मानव तस्करी, महिलाओं से छेड़छाड़, अवैध खनन, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत दर्ज की जा सकती है।
निगरानी व्यवस्था मजबूत:
पूरी प्रणाली की मॉनिटरिंग एडीजी, डीआईजी और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक स्तर से की जाएगी। साथ ही बैकएंड डैशबोर्ड के जरिए अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियमित विश्लेषण किया जाएगा।
जनता से अपील:
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने लोगों से इस नंबर को सेव कर ‘सतर्क मित्र’ बनने और अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
पुलिस का संदेश:
“आपकी सुरक्षा, आपकी गोपनीयता – हमारा संकल्प”

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
भुलईपुर महोत्सव में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम, डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद