मुंबई। महाराष्ट्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे राज्य में विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है, जो ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सरकार ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए अपराधी घोषित करने की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। राज्य में ड्रग्स नेटवर्क में विदेशी नागरिकों की भागीदारी को देखते हुए सरकार ने उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है।
इसके लिए पासपोर्ट और वीजा की जांच के साथ-साथ अलग डेटाबेस तैयार करने की योजना है। बड़े शहरों में होटल, लॉज, किराये के मकानों और बार-पब में नियमित जांच और छापेमारी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

More Stories
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर धुकटन के संरक्षित वन क्षेत्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सास की हत्या कर 13 साल से फरार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई को बड़ी सफलता