लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: आशुतोष मिश्र
गोरखपुर। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान गोल्डन रॉक ट्रेडिंग अकैडमी में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष अंकज धर द्विवेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी और यादगार बन गया।
समारोह में वरिष्ठ शिक्षाविद् आशुतोष मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकारिता समाज की चेतना को जागृत करने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति है। पत्रकारिता लोकतंत्र की वह मजबूत कड़ी है जो जनता और व्यवस्था के बीच सेतु का कार्य करती है। जब कलम सत्य के प्रति समर्पित होती है, तभी लोकतंत्र की आत्मा सशक्त और जागृत रहती है।जागरूक समाज का आधार सशक्त और जिम्मेदार पत्रकारिता है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अंकज धर द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के सामने सत्य को प्रस्तुत करना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब सूचना के अनेक माध्यम हैं, तब पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे सत्य, संतुलन और विश्वसनीयता को सर्वोपरि रखें। उन्होंने गोल्डन रॉक ट्रेडिंग अकैडमी द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पत्रकारों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर गोरखपुरिया भोजपुरिया के सहसंस्थापक नरेंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। वहीं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के वरिष्ठ कलाकार एवं उद्घोषक प्रभाकर शुक्ला ने अपने सुमधुर गीतों से कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विवेक सिंह, अजय पांडेय, राहुल तिवारी, नीरज धर द्विवेदी, डॉ रामप्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र द्विवेदी, हरिहर पांडेय, केशव पांडेय, दुर्गेश ओझा, प्रिंस पांडेय, अभिषेक राय, मुकुंद पांडेय, दीपक शुक्ला, संजय पांडेय, गुलाब पांडेय, सच्चितानंद मिश्रा तथा मनीष नायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल