पानी की समस्या पर एक्शन मोड पर नगर सेविका, रात 12 बजे वार्ड का धर्मेंद्र यादव ने किया दौरा
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका के वार्ड प्रभाग 19-ब की बहुजन विकास आघाडी नगर सेविका संतूर धर्मेंद्र यादव की क्षेत्र में सक्रियता लगातार चर्चा का विषय बनती जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को समझने और उसके समाधान के लिए मनपा प्रशासन से पहल कर रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार देर रात करीब 12 बजे समाजसेवक धर्मेंद्र यादव ने वार्ड प्रभाग 19 के श्रीधर नगर, भागवत टेकरी, राशिद कंपाउंड और हंसा स्कूल परिसर का दौरा कर पानी की समस्या का मौके पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्होंने पानी की आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को करीब से समझा। मौके की स्थिति देखने के बाद उन्होंने माना कि वार्ड 19 के कई इलाकों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
धर्मेंद्र यादव ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और महापौर से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि वसई-विरार महानगरपालिका में बहुजन विकास आघाडी के 71 नगरसेवक चुने गए हैं, जबकि भाजपा-शिवसेना (महायुति) के 43 नगरसेवक हैं। ऐसे में नगर सेविका संतूर धर्मेंद्र यादव और समाजसेवक धर्मेंद्र यादव की जोड़ी क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आधी रात में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और समाधान का भरोसा देना आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधियों में देखने को मिलता है। यही कारण है कि वार्ड प्रभाग 19 में संतूर धर्मेंद्र यादव की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है और मतदाताओं के बीच उनके प्रति विश्वास भी मजबूत होता जा रहा है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण