Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

मड़ियाहूँ पुलिस की कार्रवाई: वांछित अभियुक्त बरसठी पड़ाव तिराहे से गिरफ्तार

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना मड़ियाहूँ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने गुरुवार (26 फरवरी 2026) को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-492/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336(4)/340(2)/61(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त गया प्रसाद विश्वकर्मा (46 वर्ष) पुत्र राजनारायण विश्वकर्मा, निवासी भानापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को 26 फरवरी को बरसठी पड़ाव तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का हुलिया सावला रंग, मजबूत दोहरी कद-काठी, औसत कद बताया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

बता दे कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में मु.अ.सं. 489/2025 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस, थाना मड़ियाहूँ, जौनपुर मु.अ.सं. 492/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336(4)/340(2)/61(2) बीएनएस, थाना मड़ियाहूँ, जौनपुर जैसे मुकदमा भी दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, निरीक्षक इरफान अली, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. रिजवान, हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश तिवारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहने की बात अधिकारियों ने कही है।