जिलाधिकारी व एसएसपी ने अभियोजन कार्यों की प्रगति पर की गहन समीक्षा
सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जनपद में लंबित और विचाराधीन मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर प्रशासनिक सख्ती साफ दिखाई दी। बुधवार (25 फरवरी 2026) को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं विचाराधीन अभियोगों की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियोजन कार्य को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपादित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और दोषियों को शीघ्र सजा सुनिश्चित हो।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियोजन अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विवेचना एवं पैरवी में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस व अभियोजन विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनाकर साक्ष्यों की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अभियोजन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्रशासन की इस सक्रियता से जनपद में कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण