आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर ने किया मार्गदर्शन
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय में बुधवार को सड़क निर्माण एवं पेवमेंट (Pavement) तकनीक विषयक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना था।

प्रशिक्षण सत्र में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर धर्मवीर सिंह ने अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकों, पेवमेंट डिज़ाइन, सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपाय, टिकाऊ सड़क निर्माण तथा रखरखाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उपस्थित अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने सड़क विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी पहलुओं को समझा। साथ ही सड़कों की आयु बढ़ाने, निर्माण एवं रखरखाव लागत में कमी लाने तथा नागरिकों को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनाई जा सकने वाली आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
वसई-विरार शहर महानगरपालिका प्रशासन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिकारियों और अभियंताओं की तकनीकी क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे भविष्य में शहर में अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ सड़क परियोजनाओं का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण