भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मिला मार्गदर्शन
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार : भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा वसई-विरार जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में देश के समक्ष चुनौतियां, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के वसई-विरार जिला संयोजक मनोज बारोट ने बताया कि इस महाभियान के अंतर्गत प्रत्येक तीन वर्ष में बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आधार बनाकर भाजपा कार्य करती है तथा नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं में सेवा और संगठन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

23 और 24 मई को रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी, उत्तन में आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन पालघर सांसद डॉ. हेमंत सवरा, नालासोपारा विधायक राजन नाईक तथा वसई विधायक स्नेहा दुबे पंडित के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, देश के समक्ष चुनौतियां और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन सहित 11 विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 128 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागी बने।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता रघुनाथ कुलकर्णी, विधायक राजन नाईक, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, विरोधी पक्षनेता मनोज पाटील तथा गटनेता अशोक शेळके के हस्ते दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं सांसद डॉ. हेमंत सवरा, रघुनाथ कुलकर्णी, विधायक संजय केळकर, विधायक अतुल भातखळकर, विधायक मनीषा चौधरी, विधायक माधवी नाईक, नरेंद्र पवार, प्रतीक कर्पे और अवधूत वाघ ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया।
समापन सत्र में विधायक राजन नाईक ने संबोधन किया, जबकि जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील ने आभार व्यक्त कर शिविर के समापन की घोषणा की। शिविर में जिला पदाधिकारी, नगरसेवक, नगरसेविकाएं, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
नालासोपारा में ‘इंडो-श्रीलंका विरासत कार्यक्रम’ और भिक्खुणी संघमित्रा महाथेरी स्मृति समारोह भव्य रूप से संपन्न