Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

वसई-विरार की नागरिक समस्याओं पर शिवसेना (उद्धव गुट) सक्रिय, आयुक्त से मिलकर उठाए मुद्दे

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। शहर की बुनियादी सुविधाओं और नागरिक समस्याओं को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष ने मंगलवार को वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी के शिष्टमंडल ने शहर में व्याप्त नागरिक सुविधाओं की कमी, मूलभूत सेवाओं की स्थिति और करदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने महापालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. से मुलाकात कर पानी, सड़क, स्वच्छता, और अन्य शहरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा। इस दौरान आयुक्त ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में माजी आमदार एवं संपर्क प्रमुख विलास भाई पोतनीस, जिला प्रमुख प्रथमेश राऊत, माजी जिला प्रमुख प्रवीण म्हाप्राळकर, लोकसभा संघटक जनार्दन म्हात्रे, विवेक पाटील, जिला संघटक, माजी नगरसेविका किरण चेंदवणकर, माजी विरोधी पक्ष नेता विनायक निकम, जिला समन्वयक प्राची फणसे, उप जिला प्रमुख दिलीप चेंदवणकर, तालुका प्रमुख काका मोटे, जिला प्रवक्ता राधेश्याम पाठक, ग्राहक संरक्षण कक्ष के माजी जिला अध्यक्ष शंकर बने, जिला सचिव आनंद चोरघे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिवसैनिक मौजूद रहे।

बैठक में शहर के विकास कार्यों को गति देने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।