सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
रत्नागिरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रत्नागिरी में मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितीन बगाटे (भा.पो.से.) तथा अपर पुलिस अधीक्षक बी. बी. महामुनी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर उनका गौरव किया गया।
बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण की दिशा में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आगामी दिनों में अपराध पर नियंत्रण और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया गया। रत्नागिरी जिला पुलिस ने राज्य सरकार के 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पहली बार राज्य में 5वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री नितीन बगाटे का सम्मान अपर पुलिस अधीक्षक बी. बी. महामुनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। पुलिस विभाग की इस उपलब्धि को प्रशासनिक सुधार और तकनीकी दक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण