सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
भदोही। जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का शनिवार (28 मार्च 2026) को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों, रसोईघर, स्टोर तथा डिस्पेंसरी का जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति परखीं।
अधिकारियों ने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद किया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी सुविधाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से बंदियों तक पहुंचाई जाएं।
निरीक्षण के दौरान रसोईघर में खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टोर व्यवस्था तथा जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों ने महिला बैरक में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया।
इसके अलावा पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। मुलाकाती पंजिका का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान कारागार अधीक्षक ने जेल की समस्त व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल