सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, ड्यूटी प्वाइंटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता व मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट