सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर: अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मु.नं. 1083/24, धारा 323 व 504 भादवि से संबंधित आरोपी विजय लाल पुत्र रामजस यादव, निवासी जोगापुर थाना मड़ियाहूं, को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुदर्शन यादव, हेड कांस्टेबल लालबहादुर, कांस्टेबल रामजी तथा महिला कांस्टेबल संजना सिंह ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण