August 30, 2026

Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

काशीमीरा पुलिस स्टेशन को मिली एक बड़ी सफलता

कई मोटरसाइकिल चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस ने की चोरी के 04 मामलों का पर्दाफाश

 

मीरा भायंदर : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की काशीमीरा पुलिस स्टेशन ने के बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें कई मोटरसाइकिल चुराने वाला शातिर चोर पुलिस के हाथ है। यही नहीं बल्कि आरोपी के गिरफ्तारी बाद पुलिस ने 04 मामलो का पर्दाफाश भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीमीरा पुलिस स्टेशन की हद से 24.07.2023 को 00.30 बजे से 25.07.2023 को प्रातः 05.00 बजे के बीच मोटरसाइकिल KTM एमएच-03 ईए- 8657 को मीरारोड पूर्व स्थित मीरा गांवठान, राज बेकरी के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायत कर्ता के बयान पर काशीमीरा पुलिस स्टेशन के अपराध संख्या 535/2023 में धारा 379 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 

बता दे कि काशीमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हो रहे मोटरसाइकिल चोरी के अपराधों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए। अपराध की जांच में घटना स्थल और घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरा फुटेज की जांच हुई और प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर, उक्त मोटर साइकिल निर्मलनगर, नालासोपारा पूर्व में खड़ी पाई गई। उक्त स्थान पर पुलिस ने जाल बिछाकर मिलिंद मनोहर सावंत को हिरासत में लिया और उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल लेने के लिए आया था। जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला गिरफ्तार आरोपी ने 04 मोटरसाइकिल को चुराने का अपराध किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल 04 मोटरसाइकल बरामद किया गया और मुंबई पुलिस आयुक्तालय के डिंडोसी, मेघवाडी , दहिसर पुलिस स्टेशन में 03 और काशीमीरा पुलिस स्टेशन में 01 चोरी का मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज है।

बता दे कि सर्कल 01 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले और काशी मीरा रोड विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त महेश तरडे द्वारा किए गए मार्गदर्शन पर काशी मीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप कदम , पुलिस निरीक्षक (अपराध) कुमारगौरव धादवड के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काले, पुलिस उप निरीक्षक शिवाजी खाडे,सहायक फौजदार अनिल पवार, प्रताप पाचुंदे, अक्षय पाटिल, राहुल सोनकांबले, नीलेश शिंदे, स्वप्निल मोहिले, रवि कांबले, प्रवीण टोंबरे, किरण विरकर, सुरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा की गई कार्रवाई में सफलता मिली है।