सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। थाना पवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना पवारा में दर्ज मु0अ0सं0-100/2026 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे तीन आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेबे आलम, आफताब आलम एवं मोनू आलम पुत्रगण शौकत अली निवासी ग्राम पवारा, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 352, 109(1) एवं 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिन्हें रविवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियान के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पवारा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव के साथ कांस्टेबल रोहित कुमार, अभिषेक मिश्रा, राहुल भट्ट, चन्द्रदीप एवं तुषार सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

More Stories
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गौरी शंकर धाम