Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

प्रधानमंत्री के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद से माफी की मांग

सनसनी अबतक | मनोज दुबे
भदोही, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भदोही की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”, “सपा सांसद माफी मांगो” और “अखिलेश यादव शर्म करो” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश और 140 करोड़ भारतवासियों का अपमान है। उन्होंने मांग की कि संबंधित सपा सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से स्नेहलता श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, रीना बरनवाल, प्रमिला चौहान, नीलम गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, खुशबू उमर वैश्य, मनीषा अम्बष्ट, पूनम गुप्ता, सुषमा मालवीय, रीता सिंह, अरुणा सिंह, लक्ष्मी देवी और संजू सरोज सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।