सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जौनपुर के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उन्होंने भावी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि उनके करियर की नींव है, इसलिए इसका अधिकतम लाभ उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने शारीरिक दक्षता बनाए रखने, मानसिक मजबूती विकसित करने और विधिक ज्ञान को निरंतर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। संवाद के दौरान आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण और सेवा से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका एसएसपी ने विस्तार से समाधान किया। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग, अनुशासित और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट