सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 10 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया “सफाई मित्र ऐप” अब नागरिकों को सीधे प्रशासन से जोड़ रहा है, जिससे शिकायतों का समाधान तेज़ और प्रभावी तरीके से हो रहा है।
महानगरपालिका के अनुसार, यह ऐप घनकचरा प्रबंधन अधिनियम 2016 के तहत विकसित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक-अनुकूल बनाना है। अब लोग अपने मोबाइल से ही कचरा न उठने, कचरा गाड़ी न आने, देरी से कचरा उठाने या अनियमित कचरा संकलन जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सबसे अहम बात यह है कि दर्ज हर शिकायत का निपटारा 24 घंटे के भीतर करना अनिवार्य किया गया है। यदि तय समय में समाधान नहीं होता, तो संबंधित ठेकेदार पर प्रति शिकायत ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
अब तक इस ऐप पर 464 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, और प्रशासन का दावा है कि 100% शिकायतों का समाधान किया गया है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।
महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (IAS) ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
वसई-विरार शहर महानगर पालिका का संदेश साफ है कि अब कचरा दिखे तो इंतजार नहीं, सीधे ऐप पर शिकायत करें जिसके बाद समाधान तय समय में मिलेगा।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण