‘लखानी किडनी केयर’ के “Kidney Health for All” अभियान में जनजागरण
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
मुंबई। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर ‘लखानी किडनी केयर’ द्वारा गुरुवार (12 मार्च 2026) को आयोजित विशेष जागरूकता अभियान “Kidney Health for All” में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति सतर्क करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ विनोद लखानी और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. देवांशी बी. लखानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किडनी के महत्व और उसके शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस वर्ष का संदेश “लोगों की देखभाल और पृथ्वी की रक्षा” (Caring for People, Protecting the Planet) को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने बेहद सराहनीय पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि महानगर जैसे शहर में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और किडनी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की महापौर रितु तावड़े, नगरसेवक धर्मेश गिरी और नगरसेविका राखी जाधव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कोट
“स्वस्थ नागरिक ही मजबूत शहर की नींव हैं। आइए, मिलकर एक निकोप और सशक्त मुंबई का निर्माण करें।”
रितु तावड़े
(महापौर-BMC)

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण