Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

रमजान में इंसानियत की मिसाल: जरूरतमंदों को बांटी गई राशन किट

HC ग्रुप व रजा 313 फाउंडेशन का सराहनीय कार्य

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
नालासोपारा। पवित्र रमजान महीने में समाज सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल नालासोपारा पूर्व के धानिवबाग तलाव स्थित सोनारवाड़ी में देखने को मिली। शनिवार, 7 मार्च 2026 को HC ग्रुप एवं रजा 313 फाउंडेशन की ओर से रोजा इफ्तार और जरूरतमंदों को राशन वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इसके बाद गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच 313 राशन किट वितरित की गईं। राशन किट पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और लोगों ने आयोजकों को दिल से दुआएं दीं।

इस अवसर पर वार्ड प्रभाग 08 (क) के नगरसेवक पंकज पाटिल, वार्ड प्रभाग 19 (ड) के नगरसेवक अरशद चौधरी, समाजसेवक धर्मेंद्र यादव, हन्नान चौधरी, अशरफ खान, बृजेश सिंह ‘बब्बू’, मन्नान सिद्दीकी, युनुस शेख उर्फ लालटू सहित HC ग्रुप और रजा 313 फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक अरमान सिद्दीकी ने कहा कि यह पहल किसी दिखावे के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा की भावना से की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंदों को वास्तविक सहायता मिलती है।

आज के दौर में जब लोग अक्सर अपने ही लोगों से दूरी बना लेते हैं, ऐसे में इस तरह के सेवा कार्य यह विश्वास दिलाते हैं कि समाज में इंसानियत अभी भी जिंदा है। कार्यक्रम के अंत में राशन किट प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने आयोजकों को दुआएं देते हुए अपने घरों की ओर रुख किया।