Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जनपद में शांति-सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया संयुक्त नगर भ्रमण

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार (01 मार्च 2026) को नगर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। अधिकारियों की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तत्परता स्पष्ट दिखाई दी।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS)/क्षेत्राधिकारी नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.-IPS) क्षेत्राधिकारी केराकत सहित भारी पुलिस बल उपस्थित रहा। संयुक्त निरीक्षण से शहर में प्रशासन की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया और आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ।