सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
मीरा-भाईंदर। मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के तत्वावधान में 27 फरवरी 2026 को मिरारोड पूर्व स्थित शहनाई हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 2,18,15,520 रुपये मूल्य का मुद्देमाल संबंधित शिकायतकर्ताओं को विधिवत वितरित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्तालय के परिमंडल-1 अंतर्गत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जप्त संपत्ति का प्रतीकात्मक रूप से हस्तांतरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अपने शुभहस्तों से पीड़ितों को उनका हक लौटाया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1) राहुल चव्हाण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जप्त और वितरित संपत्ति का विवरण
वाहन – कुल 12 वाहन (अनुमानित मूल्य 9,35,215)
कश्मीरा, काशीगांव, मिरारोड, नवघर और नयानगर पुलिस थानों द्वारा जप्त मोटरसाइकिल एवं रिक्शा संबंधित प्रकरणों के तक्रारदारों को सौंपे गए।
मोबाइल फोन – कुल 149 मोबाइल (मूल्य 25,41,402)
विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन काशीगांव, कश्मीरा, मिरारोड, भाईंदर, नवघर और नयानगर थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए थे।
सोने-चांदी के आभूषण – (कुल मूल्य 29,55,285)
कश्मीरा, काशीगांव, मिरारोड, नवघर, नयानगर और उत्तन सागरी थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए लगभग 626 ग्राम से अधिक सोने-चांदी के दागिने पीड़ितों को लौटाए गए।
ऑनलाइन ठगी प्रकरण की राशि – 1,53,83,618
साइबर अपराध मामलों में फ्रीज की गई और नकद बरामद रकम संबंधित पीड़ितों को वितरित की गई।
मराठी भाषा गौरव दिन के अवसर पर आयोजन
यह कार्यक्रम 27 फरवरी, मराठी भाषा गौरव दिन के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नागरिकों को न्याय और विश्वास का संदेश दिया गया।
यह वितरण कार्यक्रम नागरिकों के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बना, जहां पुलिस प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण प्रस्तुत किया।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण