* मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि भस्टाचार महंगाई बढ़ाता है,लोगो पर अन्याय करवाता है,हरेक अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है ।
आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और भ्रष्टाचार देश को पूरी तरह से खोखला कर रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नकदी का उपयोग ख़त्म किया जाये और डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया जाये। भवानजी ने कहा कि सभी तरह के टैक्स ख़त्म करके टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाना चाहिए।
भवानजी ने कहा कि दस लाख तक का टर्न ओवर कर से मुक्त रखा जाये उसके बाद हर पांच लाख पर एक प्रतिशत टैक्स लगाया जाना चाहिए . उन्होंने कहा कि टर्न ओवर टैक्स अधिकतम 20 प्रतिशत होना चाहिए। इससे कर प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और व्यापारी और आम लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ और लिखा पढ़ी के झंझट से मुक्ति मिल जाए,। देश के तमाम लोग ईमानदार बने यही 140 करोड देशवासियों की माग है , उन्होंने कहा कि सरकार को इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और विशेषज्ञों की मदद से कोई सटीक रास्ता निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण सरकार में जनता का विश्वास कम हो रहा है,सार्वजनिक संसाधनों और धन की बर्बादी हो रही है, व्यावसायिक निवेश को आकर्षित करना भी अधिक कठिन हो सकता है, जिससे समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर समाज के सबसे कमज़ोर लोगों पर समान रूप से पड़ता है। व्यापक भ्रष्टाचार निवेश को रोकता है, आर्थिक विकास को कमज़ोर करता है और कानून के शासन को कमज़ोर करता है।
भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार को दंडित करना किसी भी प्रभावी भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास का एक महत्वपूर्ण घटक है। भवानजी ने कहा कि किसी भी अच्छी रणनीति की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ज़मीनी स्थितियों में बदलाव के साथ इसे आसानी से अपनाया जा सके।और जो भी सरकार यह काम करेगी उस सरकार को कोई भी हरा नही सकता क्योंकि जनता उसी को ही वोट देगी,जो पार्टी देश को ईमानदार और भय मुक्त भारत बनायेगी सभी नागरिक उसके साथ रहेंगे। सभी संवेदनशील नागरिकों को इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण