Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सीमा द्विवेदी ने किया विशेष पूजन

सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर/सुजानगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सुजानगंज स्थित गौरी शंकर धाम पहुंचकर विशेष दर्शन-पूजन व अभिषेक किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

पूजन-अर्चन के उपरांत सांसद सीमा द्विवेदी ने गौरीशंकर धाम मंदिर परिसर में विराजमान साधु-संतों को दान-दक्षिणा एवं फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आधारित है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आगे भी विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय सरोज, सरोज पासी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।