Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

अमरावती पुलिस को मिली आधुनिक ताकत, नए अत्याधुनिक वाहनों का लोकार्पण

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
अमरावती। शहर की कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अमरावती पुलिस आयुक्तालय परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए वाहनों का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के महसूल मंत्री एवं अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए जनसेवा के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया और अपराध नियंत्रण क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।