गोरखपुर। होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ रुप कुमार बनर्जी को उनके चिकित्सा जगत में निस्वार्थ योगदान को देखते हुए एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समाचार पत्र एवं पत्रिका भारत गुड टाइम्स, जयपुर, राजस्थान द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया गया है। होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ रुप कुमार बनर्जी को “चैम्पियन हेल्थकेयर हिरो अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। अब तक डॉ बनर्जी को को सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान प्राप्त होने पर डॉ बनर्जी ने कहा कि – नि:स्वार्थ रूप से समाज के प्रति अपना सकारात्मक दायित्व निभाता रहूं यहीं ईश्वर और गुरुदेव से प्रार्थना है।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट