सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगरपालिका ने शहरवासियों के लिए अहम सूचना जारी करते हुए बताया है कि आगामी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा सुर्या जल आपूर्ति योजना के दूसरे चरण के तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, जिसके चलते 7 दिनों का शटडाउन लिया गया है।

महानगरपालिका के अनुसार, शहर को रोजाना करीब 400 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में सुर्या योजना (टप्पा 1 व 3) से 200 एमएलडी और MMRDA की योजना से 150 एमएलडी, कुल 350 एमएलडी पानी मिल रहा है। शटडाउन के दौरान MMRDA की ओर से मिलने वाला 150 एमएलडी पानी पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे शहर में भारी पानी संकट उत्पन्न होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में पानी की सप्लाई कम दबाव और सीमित मात्रा में होगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महानगरपालिका ने ज़ोनिंग सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में 24 घंटे की पानी कटौती की जाएगी।
तारीख अनुसार पानी कटौती (24 घंटे):
▪️4 अप्रैल: विरार पूर्व और पश्चिम
▪️5 अप्रैल: नालासोपारा पूर्व और पश्चिम
▪️6 अप्रैल: नवघर और वसई
▪️7 अप्रैल: विरार पूर्व और पश्चिम
▪️8 अप्रैल: नालासोपारा पूर्व और पश्चिम
▪️9 अप्रैल: नवघर और वसई
▪️10 अप्रैल: विरार पश्चिम और नालासोपारा पश्चिम
वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और इस दौरान सहयोग बनाए रखें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण