Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

पालघर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
पालघर। वैश्विक स्तर पर बन रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर ने बुधवार को बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ऐसे में नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से ईंधन जमा करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाना या गलत जानकारी प्रसारित करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और शांति एवं संयम बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी कार्यालय ने भरोसा दिलाया है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति लगातार और सुचारू रूप से जारी रहेगी।