सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मा. न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी वारंट (मु.नं. 186/2023) से संबंधित वारंटी अभियुक्त आशीष कुमार बिन्द (31 वर्ष) पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम मिश्रमऊ, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल कौशल कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल