सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सोमवार (9 मार्च 2026) को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर से चोरी हुआ कलश और लोटा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में बरसठी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार ग्राम बघनरी स्थित शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर से कुछ दिन पहले कलश और लोटा चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम बघनरी से लालबहादुर पाण्डेय पुत्र निरहू निवासी बसहरा थाना बरसठी और राजकुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी मियाँचक थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मंदिर का कलश और लोटा बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना बरसठी में मु0अ0सं0 47/2026, धारा 305 व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और होमगार्ड राजेश कुमार शामिल रहे।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल