Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार (6 मार्च 2026) को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित थाना व विभाग को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।