वार्ड प्रभाग 18 के विकास कार्यों को लेकर अतिरिक्त आयुक्त सौंपा पत्र
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगरपालिका के भाजपा नगरसेवक गणेश बालकृष्ण पाटील ने गुरुवार (26 फरवरी 2026) को महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत से मुलाकात कर प्रभाग क्रमांक 18 में लंबित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर एक विस्तृत पत्र सौंपा।
पत्र में सड़कों की दुरुस्ती व निर्माण, नालों की सफाई और मरम्मत, नियमित जलापूर्ति व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी समस्याएं तथा बढ़ते अतिक्रमण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
नगरसेवक गणेश पाटील ने प्रशासन से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और प्रभाग 18 के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वे लगातार प्रशासन से संपर्क बनाए रखेंगे।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण