February 3, 2026

Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

सरकार इच्छाशक्ति दिखाए तो मुंबई में आम लोगों को भी मिल सकता है सस्ता घर : भवानजी

मुंबई : वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबू भाई भवानजी ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री श्री एकनाथ शिंदे साहेब को दिया गया एक निवेदन पत्र मे लिखा है कि यदि सरकार इच्छा शक्ति दिखाये तो मुंबई में झोपडपट्टियों को समाप्त कर सभी को सस्ता घर दिया जा सकता है। भवानजी ने आज एक बयान में कहा है कि मुंबई की जहादातर झोपड़पट्टियां म्हाडा, कलेक्टर, बीएमसी, पोर्ट, एमएमआरडीए, वन विभाग, तथा साल्ट पेन क्षेत्र की जमीन पे बसी हैं। आज की स्थिति में यदि सरकार खुद घर बनाये तो ज्यादा से ज्यादा तीस लाख रूपये में 1बीएचके फ़्लैट बन सकते हैं। इसमें से एक फ़्लैट झोपड़धारकों को मुफ्त में दिया जा सकता है और एक फ़्लैट तीस लाख में आम आदमी को बेंच कर दोनों फ्लैटों पर आये खर्च को निकाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इससे हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे और पीएम मोदी के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को खुद इस मामले में रूचि लेकर और एक्सपर्ट की मदद से अत्यंत किफायती दर पर घर बनाना चाहिए । बाबुभाई भवानजी ने कहा कि हमारी “”NGO”मुंबई और मुंबई के आसपास जहा मुंबई की लोकल ट्रेन के स्टेशनो के पास सस्ता घर बनाती है, अब तक हजारों लोग लाभार्थी बने हैं,यदि सरकार स्वयं रुचि नहीं लेगी तो मुंबई में फ्लैटों के दाम कम नहीं होंगे जिसके चलते आम लोग मुंबई में घर नहीं खरीद पाएंगे और गरीब और मध्यम वर्ग के लोग दूर से आकर मुंबई में ड्यूटी करने के लिए मजबूर होंगे।

उधर 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान किसानों, महिलाओं और युवाओं को लेकर कई अहम एलान किए गए। वहीं आवासन क्षेत्र के लिए भी कई अहम घोषणएं की गईं। बजट भाषण में उन्होंने एलान किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तीन करोड़ अतिरिक्त घरों की घोषणा की गई है। इसके लिए आवश्यक आवंटन किया गया है। औद्योगिक श्रमिकों के लिए छात्रावास शैली के आवासों के साथ किराये के आवास बनाए जाएंगे। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मोड) के माध्यम से किया जाएगा।

बजट में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 का एलान किया गया है। इसके तहत 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की आवास की जरूरत को पूरा किया जाएगा। इसमें अगले पांच वर्षों में 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता शामिल होगी।शहरी आवास के लिए किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी योजना लाएगी। इसके साथ ही सरकार बेहतर उपलब्धता के साथ कुशल और पारदर्शी किराये के आवास बाजार की स्थापना करेगी।

प्रमुख खबरे

मुंबई के एक्स डेप्युटी मेयर बाबुभाई भवानजी ने मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए MMRDA और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ चर्चा और नागरिकों को राहत देने के लिए उचित कार्रवाई करने की माग की ,BMC कुर्ला एल डिवीजन में /MMRD ने हलाव ब्रिज पर मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई फिलहाल 3.50 मीटर है। इस मार्ग का उपयोग गणेशोत्सव और नवरात्रि उत्सव के दौरान परिवहन के लिए किया जाता है। इसलिए यहां से गणपति और देवी की मूर्तियां ले जाने में अप्रत्यक्ष बाधा उत्पन्न हो गई है। भवानजी ने मुद्दा उठाया कि अगर मेट्रो 2बी का रूट नहीं बदला गया तो यह नौबत नहीं आती। यदि मार्ग परिवर्तन करते समय नागरिकों की शिकायत एवं आपत्ति मांगी गई है तो जानकारी दी जाये। 3.50 मीटर ऊंचाई की अनुमति 2017 की है और एमएमआरडीए को एक बार फिर हवाईअड्डा प्राधिकरण से ऊंचाई 5.50 मीटर तक बढ़ाने का अनुरोध करना चाहिए। इससे भविष्य में मेट्रो रेल को सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कुर्ला की बदलती भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए भवानजी ने रूट परिवर्तन का पुरजोर विरोध किया और कुर्ला के नागरिकों को हर बार हल्के में लेने की मानसिकता में बदलाव की मांग की। अंत में BMC /MMRDA अधिकारियों को इस मामले के बारे में निर्देश दिए, वहीं MMRDA अधिकारीयो ने मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उन्होने MMRDA /एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात किया।